
रिपोर्टर—— के एस ठाकुर राजनांदगांव
राजपूत क्षत्रीय महासभा के युवा उप समिति दुर्ग के द्वारा तीन दिवसीय डे नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता महाराणा प्रताप प्रीमीयर लीग का भव्य एवं आकर्षक आयोजन दुर्ग के पदमनाभपुर क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी 2023 से किया जा रहा है तथा प्रतियोगिता का गरिमामय पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 26 फरवरी को होगा। राजपूत क्षत्रीय महासभा युवा मंडल दुर्ग के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि राजपूत नवयुवक मंडल दुर्ग उप समिति के द्वारा समाज के युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं खेलों के प्रति रुचि जागृत करने तथा सभी आपस में सौहार्द्र एवं सद्भावना पूर्वक समाज के हित सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर आगे आने की अवधारणा को लेकर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है इस प्रतियोगिता में राजपूत क्षत्रिय महासभा के विभिन्न उप समिति के के 16 टीमों को प्रवेश दी गई है ।जिन्हें दो ग्रुप में रखा जाएगा प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से खेला जाएगा ।इस बार क्रिकेट प्रतियोगिता दिन के साथ-साथ रात की दूरियां रोशनी खेला जागा ।इस वर्ष प्रतियोगिता में खेले जाने मैच का सीधा लाइव टेलीकास्ट प्रसारण मैदान के साथ साथ के क्रिकेट प्रेमी घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे इसकी व्यवस्था भी की गई है। मैच का रनिंग प्रसारण आप अपने मोबाइल में क्रिक हीरोज को डाउनलोड करके देख सकते हैं ।प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नग नगद एवं ट्रॉफी प्रदत कर पुरस्कृत सम्मानित किया जाएगा । प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार के साथ-साथ कई रोचक टॉम आकर्षक भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹31000 स्वर्गीय मोहन सिंह राजपूत एवं लखन सिंह राजपूत की स्मृति में राजेंद्र सिंह राजपूत कार्यकारिणी सदस्य दुर्ग एवं वरदान सिंह राजपूत एवं वेद प्रकाश राजपूत के द्वारा प्रदत के जाएंगे । द्वितीय पुरस्कार ₹21000 ठाकुर रौनक सिंह राजपूत केंद्रीय निर्णायक सदस्य शंकर नगर दुर्ग की ओर से दिए जाएंगे । प्रतियोगिता का तृतीय पुरस्कार ₹11000 राजेश सिंह पवार सिलोदा सिद्धिविनायक प्रॉपर्टी डील अजोरा सिलोदा द्वारा प्रदत किया जाएगा। प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोशन सिंह राजपूत युवा सचिव युवा समिति दुर्ग के द्वारा प्रदत की जाएंगे । टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार एक एलईडी टीवी 32 इंच स्वर्गीय मुकेश सिंह राजपूत की स्मृति में ठाकुर राकेश सिंह राजपूत कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा दिए जाएंगे वहीं आकर्षक पुरस्कार के श्रृंखला सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर एवं आदर्श टीम के पुरस्कार ठाकुर मंगल सिंह राजपूत युवा मंडल उपाध्यक्ष के दारा दिए जाएंगे । फाइनल मैच के मैन ऑफ मैच का पुरस्कार ठाकुर देवेंद्र सिंह बनोधियि संरक्षक युवा मंडल दुर्ग के द्वारा दिए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा मंडल उप समिति के सभी पदाधिकारी सदस्यगण एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण काफी मेहनत कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी का भी आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है किया है जिन्होंने इस आयोजन में विशेष एवं अतुलनीय अनुकरणीय योगदान एवं सहयोग दिया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904