Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्कूल से आते समय नवी क्लास की छात्रा के ट्रेक्टर में दबने से घटनास्थल पर मौत, ग्रामीण आक्रोश

गुंडरदेही।

घटना के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,,, प्रशासन के सहायता राशि के बाद चक्का जाम समाप्त।

गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम तिलोदा मुख्य मार्ग में तमोरा हाई स्कूल से घर आ रही एक 9वी क्लास की छात्रा की ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गई। घटना दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम तिलोदा निवासी 9वी क्लास की छात्रा विभा रात्रे 15 वर्ष पिता समीर रात्रे तिलोदा हाई स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी साईकिल से घर जा रही थी। प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक विभा रात्रे को अचानक चक्कर आ गया था। इस बीच ट्रैक्टर में दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रशासनिक व्यवस्था संभालने गुंडरदेही अनुविभागीय अधिकारी , तहसीलदार गोविंद सिन्हा, पटवारी अविनाश ठाकुर एवम थाना प्रभारी के द्वारा समझाइश देखकर तत्काल चक्का जाम हटाया गया। और मृतक परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। जिसके बाद गुंडरदेही मुख्यालय में पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *