
बालोद : – राज्य सरकार के द्वारा आज प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा की राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ना तो पूर्व घोषित शराबबंदी का कोई प्रावधान है ना ही राज्य के संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने का कोई प्रावधान है राज्य के महिला स्व सहायता समूह की बहनों को कर्ज माफ करने के वादा पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ है प्रदेश के अन्नदाता धरतीपुत्र किसानों के लिए 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की बारे में भी कोई प्रावधान नहीं है कांग्रेसी सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है बहुत ही निराशा वाला बजट है ऐसा कोई सगा नहीं जिसको सरकार ने ठगा नहीं बालोद जिला की भी घोर उपेक्षा की गई है यहां के विद्यार्थी बालोद में कृषि महाविद्यालय के बजट में प्रावधान होने की अपेक्षा कर रहे थे स्वास्थ सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज की बजट का प्रावधान नहीं किया गया है फिर एक बार बालोद जिला की घनघोर उपेक्षा की गई है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904