
रिपोर्टर -सुरेश कुमार गुप्ता,
गांव – गांव में भगवान श्री राम यात्रा का आरती उतारकर स्वागत महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़
सरायपाली हिंदू स्वाभिमान संत जागरण अभियान का कार्यक्रम विकासखंड के विभिन्न गांव में किया गया। इस यात्रा के खंड संयोजक समाजसेवी सरला कोसरिया की अगुवाई में बहुत ही भक्ति पूर्ण माहौल में हुआ। 2 मार्च से यह कार्य प्रारंभ होकर विभिन्न गांव में हिंदुत्व जागरण गौ रक्षा तथा अन्य कई बिंदुओं पर लोगों को जागरुक करने का काम इस यात्रा के माध्यम से किया गया।
यात्रा के साथ कीर्तन पार्टी तथा माइक में बजते भगवान श्री राम के भजनों से गांव की गलियां राम – मय हो गई। यात्रा की शुरुआत 2 मार्च को रुदेश्वरी मंदिर सिंघोंड़ा में पूजा अर्चना के साथ इसकी सफलता की कामना करते हुए की गई। इस दौरान यात्रा के प्रभारी सरला कोसरिया ने वहां उपस्थित जनों को यात्रा के उद्देश बताया यात्रा के दौरान पुष्पलता चौहान तथा नकुल चौहान उपस्थित रहे। विकासखंड के विभिन्न गांव में भी यात्रा का आगमन हुआ वाहन में लगे भगवान श्री राम की सुसज्जित तस्वीर की पूजा करने एवं उनकी आरती उतारने के लिए महिलाओं में बहुत ही उत्साह देखा गया जगह-जगह संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए लोगों को अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूक और सजग रहने की प्रेरणा दी गई। श्रीमती कोसरिया ने अपने संबोधन में कहा कि जिस रामलला के लिए असंख्या राम भक्तों को अपना प्राण निछावर करना पड़ा उस अयोध्या की धरती में भगवान राम लला का विराट भव्य और दिव्य मंदिर बनने जा रहा है हम सब के लिए यह बहुत बड़ा सौभाग्य प्राप्त होगा और हम इन्हीं आंखों से दर्शन कर सकेंगे इससे हिंदू समाज गौरवान्वित हुआ है कोसरिया ने यात्रा मैं समय देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904