Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चोरी के 33 दोपहिया वाहन सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र में घुमघुम कर दोपहिया वाहन की चोरी की घटना को देते थे अंजाम

एसपी ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो को नगद ईनाम की घोषणा

सरायपाली पुलिस थाना एवं सायबर सेल टीम को रात्रि मुखबीर से प्रधान आरक्षक डोलामणी भोई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर का ब्लु कलर की टीवीएस अपाचे कुटेला ओव्हरब्रिज के पास संदिग्ध हालत में घुम रहा है कि सूचना थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मोबाईल से अवगत कराकर शासकीय वाहन स्कार्पियो को लेकर मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे एवं नाम पता पुछने पर अपना नाम चैतन उर्फ तरूण बेहरा पिता नवीन बेहरा 28 वर्ष मोहगांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली

उक्त वाहन के संबंध में पुछताछ किये जो गोल मोल जबाव देने लगा कड़ाई से पुछताछ करने पर वाहन को चोरी का होना स्वीकार किया एवं उसके अन्य साथी खगेश उर्फ पुजारी पिता मिनकेतन दास 21 वर्ष नयागांव हाल मुकाम सेमलिया चौकी बलौदा थाना सरायपाली व अलेख रौतिया पिता जयराम रौतिया 43 वर्ष नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली के साथ मिलकर रायपुर, महासमुंद व आसपास क्षेत्र में घुम घुमकर कई दोपहिया वाहन को चोरी करना बताया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के निर्देशन में अनु0अधिकारी पुलिस अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी आशीष वासनिक, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि. प्रकाश नंद, प्र0आर0 डोलामणी भोई, अशोक बाघ, आर0 दिनेश बुड़ेक, राजेश बारीक, भुपेश प्रधान, योगेश यादव, विपिन सिदार, योगेन्द्र दुबे, छत्रपाल सिन्हा, कामता आवड़े, विजय जांगडे, सौरभ तोमर, सैनिक ईश्वर राणा, लालाराम कुर्रे एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *