
डौंडीलोहारा–जैनियों के चौबीसवें तीर्थंकर देव भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मकल्याणक के सुअवसर पर तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों के तहत जैन समाज के अनुयायियों ने रविवार को विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।सर्वप्रथम अलसुबह छः बजे नगर के ओसवाल भवन में भगवान महावीर स्वामी जी की स्तुति,पुच्छिसुनम,प्रार्थना, भजन,स्वाध्याय, सामयिक व संवर आदि की साधना आराधना की गई।जीव दया के अंतर्गत भगवान महावीर गौशाला में गौमाता की सेवा करते हुए गुड़ रोटी व अन्य गौ आहार खिलाए गए।नगर के शिव मंदिर प्रांगण में मछलियों को मुर्रा व आटे की गोली आदि आहार खिलाए गए।
जैन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना हुई–नगर स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा की विशेष पुजा अर्चना की गई।मेरु शिखर रुपी प्रतीक चिन्ह पर विराजमान प्रभु प्रतिमा की विधिवत स्नात्र पूजा की गई।उत्साह से परिपूर्ण हो कर भक्ति गीतों व मंगल गीतों के साथ भगवान की परिक्रमा करते हुए चँवर भी ढुलाए गए।शांति कलश के साथ साथ भगवान का अभिषेक भी किया गया।विधिविधान से भगवान की विशेष आरती भी की गई।भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समुदाय में हर्ष का माहौल है।अपनेआराध्य के जन्मकल्याणक के अवसर पर जैन समुदाय के लोग विभिन्न साधना आराधना के साथ साथ तप तपस्याएँ भी कर रहे हैं।इस अवसर पर भगवान महावीर स्वामी के जीवनी के ऊपर में एक लिखित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी ओसवाल भवन में किया गया साथ ही साथ अर्चना भवन में सायंकालिन प्रतिक्रमण व उपाश्रय प्रांगण मे क्विज कांटेस्ट धार्मिक सांप सीढ़ी का आयोजन भी हुआ।
3 अप्रेल को एक शाम वीर के नाम– जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर द्वितीय दिवस 3 अप्रेल को रात्री आठ बजे से नगर के उपाश्रय प्रांगण में खैरागढ़ निवासी नमन व जैनम डाकलिया के द्वारा एक शाम वीर के नाम भक्ति संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।साथ ही साथ सुबह सवा छः बजे से ओसवाल भवन में प्रार्थना, सामयिक व प्रभु स्तुति के साथ प्रभातफेरी व जीवदया के कार्यक्रम होंगे।

नगर के जैन मंदिर में भगवान के अभिषेक पूजन करते हुए भक्त समुदाय व गौशाला में गौमाता को आहार खिलाते हुए
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904