Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

2 बजे रात को ट्रेक्टर से अवैध रेत परिवहन करने वालों को पुलिस ने रेत घाट से पकड़ा,बिना लाइट जलाए परिवहन कर रहे थे।

गुंडरदेही से परस साहू की खास रिपोर्ट

आज की सबसे बड़ी खबर

रंगकठेरा के चाकू घाट से,,, 2: बजे रात को बिना लाइट जलये ट्रैक्टर रेत परिवहन करते गुंडरदेही पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

गुण्डरदेही : – गुण्डरदेही क्षेत्र के घाटों से रेत का अवैध परिवहन करने का मामला लगातार आते रहता है। लेकिन अब अवैध रेत तस्करों ने नया ही तरीका इजाद कर अवैध परिवहन करने की कोशिश कर रह थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चर्चित मामला रेंगाकठेरा चाकू घाट का हे जहां रात 02 बजे रेत निकालने का कार्य चल रहा था की अचानक गुंडरदेही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने 2: बजे रात को एक वाहन पर कार्यवाही किया वा कहा जा रहा हे की वर्तमान में क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों में केंद्र सरकार के जल मिशन के अंतर्गत पानी टंकी निर्माण का काम चल रहा है।जिसके लिए रेत निकलने का काम किया जा रहा हे। वही ठेकेदार रेत निकालने का मौखिक आदेश बता रहे हैं। लेकिन जब सरपंच से संपर्क करे तो उसे इस मामले की जानकारी ही नहीं यह कहा जाता है।रेत परिवहन करने वालों ने फिलहाल कोई वैध आदेश संबंधी कागजात उपलब्ध नहीं कराए है। वही इस मामले पर गुण्डरदेही पुलिस गाड़ी मालिक और ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

खनिज विभाग के ऊपर भी ऐसे मामलों को लेकर प्रश्न खड़े हो रहे हे की आखिर ऐसे परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करने में पीछे क्यों है।

बताया जा रहा हैं की आज पकड़ी गई गाड़ी उसी मालिक की है। जिसकी शिकायत क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को किया था वही बघमरा एनीकट का गेट खोलने वा डुप्लीकेट चाबी बनाने का शिकायत किया था जो आज रेत परिवहन करते पकड़ा गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *