google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही के प्रमुख, नारी शक्ति को मिला कमान,नगर में चल रहे जुआ सट्टा चखना अवैध कारोबार पर अब होगी बड़ी कार्यवाही

गुंडरदेही

गुंडरदेही : – पुलिस अनुभाग अंतर्गत गुंडरदेही अर्जुंदा रनचिरई थाना क्षेत्र कानून व्यवस्था सहित पुलिस की बेहतरीन कार्यवाही एवं अवैध कारोबार पर लगाम लगाने बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुंडरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना गुंडरदेही स्टाफ के साथ टाउन गुंडरदेही में पैदल पेट्रोलिंग किया गया तथा पेट्रोलिंग के दौरान व्यापारियों को दुकान के बाहर सही नियम से वाहन खड़ी कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की समझाइश दिया गया। व्यापारियों को दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील किया गया तथा अवैध कारोबारी करने वाले लोगों के खिलाफ व आसपास घटित होने वाले अपराध की सूचना देने की अपील की गई।

गुंडरदेही मुख्यालय में गीता वाधवानी के पदभार संभालते ही कुछ अवैध कारोबारियों में भय का माहौल है,,, इसके पहले तत्कालीन थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर की कार्यवाही आज भी लोगों को याद आता है कुछ दिनों से गुंडरदेही में पुलिस की कार्यवाही शून्य नजर आ रहा था

आपको बता दें कि बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव एवं बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा के कड़ी कार्यवाही के चलते आज गुंडरदेही के अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने चखना दुकान बंद है जो लगातार चर्चा के विषय है पहली बार ऐसा कोई बड़ी कार्रवाई हुई है जो अंग्रेजी शराब भट्टी के आसपास काफी लंबे समय से शराब पिलाना एवं शराब पिलाने का सामान उपलब्ध कराने का सिलसिला आबकारी विभाग के नाक के नीचे चल रहा था जैसे जिला पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को पता चलने के बाद कार्यवाही किया गया जिससे नगर में शांति का माहौल बना हुआ है।

धमतरी चौक पर अव्यवस्थित रूप से यात्री बस पर भी कार्यवाही करने की आवश्यकता है,,,,, नगर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रेलवे फाटक गुंडरदेही से अर्जुंदा जब तक दोपहर 4: बजे के बाद लगातार ट्रैफिक का दबाव रहता है वही धमतरी चौक से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड में देसी शराब भट्टी रोड पर मदीरा प्रेमियों की तेज रफ्तार वाहनों से कई दुर्घटनाएं छोटे-मोटे हो चुके हैं, आपको बता दें कि जनपद पंचायत के आसपास काफी अव्यवस्थित पार्किंग रहता है जिसे सुधारने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *