google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ब्राह्मण समाज भवन परिसर में नये किचन शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

दल्लीराजहरा: -ब्राह्मण समाज भवन परिसर में नये किचन शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न. लौह अयस्क नगरी वार्ड क्र.22, श्रमवीर चौक के समीप स्थित ब्राह्मण समाज भवन परिसर दल्लीराजहरा में आज पूर्वान्ह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष व वार्ड पार्षद शीबू नायर के अध्यक्ष निधि से 2 लाख रुपये व एल्डरमैन श्रीमती ममता पाण्डेय की एल्डरमैन निधि से 1.50 लाख रुपये कुल 3.50 लाख रुपये की लागत से नये किचन शेड निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन न.पा.प. अध्यक्ष शीबू नायर व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित निकाय के पार्षदों, एल्डरमैन व ब्राह्मण समाज के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, श्रीमती संगीता नायर अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, प्रमोद तिवारी एल्डरमैन, कमल शर्मा वरिष्ठ पत्रकार व प्रवक्ता ब्राह्मण समाज, रामबाबू शर्मा कोषाध्यक्ष ब्राह्मण समाज, श्रीमती ममता पाण्डेय एल्डरमैन ,स्वप्निल तिवारी पार्षद, रुखसाना बेगम पार्षद, श्रीमती विजयलक्ष्मी पार्षद, रोशन पटेल पार्षद, सूरज बिभार पार्षद ,श्रीमती श्रीमती श्रुति यादव पार्षद, चंद्रप्रकाश सिन्हा पार्षद,चन्द्र प्रकाश बोरकर पार्षद, मनोज दुबे (पिन्टू), संतोष पाण्डेय, पाठक जी, विष्णुदेव सिंह, प्रदीप कुमार,पप्पू पंजवानी, जसविंदर सिंह गिल, उप अभियंता राकेश पाठक, आचार्य पं.अशोक पाण्डेय व समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *