

कुसुमकसा– भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक उत्सव का पावन पर्व जैन श्री संघ कुसुमकसा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया , स्थानीय जैन मंदिर से 4 अप्रेल को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई तद्पश्चात सुबह 9 बजे स्थानीय जैन मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर भव्य बरगोडा निकालकर भगवान महावीर के जियो और जीने दो जैसे संदेशों का गुणगान व जयकारों व भक्ति गीतों के साथ जैन श्री संघ के महिला ,पुरुष व बच्चों ने नगर का भर्मण किया ,बरगोडा बस स्टैंड चौक ,दुर्गा मंदिर चौक,आजाद चौक ,आदर्श चौक बैगा पारा चौक,दीप चौक,गैरेजपारा होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुआ तद्पश्चात मंदिर में नवकार मन्त्र का जाप किया गया ,दोपहर को जैन श्री संघ के सदस्यों ने गौशाला जाकर गायों को गुड़ रोटी खिलायी शाम को जैन भवन में भक्ति का कार्यक्रम हुआ जहाँ डाली बाफना व आयुषी बाफना ने अपने सुरों से कार्यक्रम में शमा बांध दिए व पूरा समाज भक्ति के रस में डूब गए
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजित कार्यक्रम मे ,प्रकाशचंद कुचेरिया ,प्रेमचंद छाजेड़ ,कंवरलाल कुचेरिया , ,सुरेश गुणधर ,भंवरलाल गुणधर पारसमल सुथार ,भिखमचंद कोटडिया ,अनिल सुथार , देवराज रायसोनी ,मनीष गुणधर ,किशोर बाफना ,मुकेश गुणधर ,नितिन कोटडिया ,महावीर बाफना ,संतोष कुचेरिया , दिनेश रायसोनी मोतीलाल कुचेरिया ,जसराज कुचेरिया ,,प्रिंस कोटडिया, डॉ यश गुणधर ,राहुल गुणधर ,श्रीमती श्यामा बाई कोटडिया , श्रीमती शांतिदेवी कुचेरिया कमलाबाई गुणधर ,श्रीमती कंवरी बाई रायसोनी श्रीमती गुलाब बाई गुणधर ,श्रीमती दयमंती कुचेरिया , शिल्पा बाफना ,कीर्ति कुचेरिया,भारती रायसोनी , सुनीता गुणधर ,सोनल गुणधर , ,माधुरी कोटड़ीया ,पुष्पा सुथार ,अंजू शर्मा सुशीला सुथार ,पायल कुचेरिया ,आयुषी बाफना ,डाली बाफना ,महक बाफना ,कु मुनमुन रायसोनी , सहित जैन श्री संघ के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
