
भाजपा के मतदान केन्द्र सशक्तिकरण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित
सरायपाली नगर के गीता भवन में विधानसभा समन्वय समिति की बैठक प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक तथा भाजपा प्रदेश के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल तथा विधानसभा प्रभारी कमल गर्ग के मार्गदर्शन में हुई । बैठक के पूर्व अतिथि शंकर अग्रवाल , कमल गर्ग , पूर्व विधायक रामलाल चौहान भाजपा प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश Coming कामता पटेल जिला भाजपा महामंत्री संजय शर्मा जिला पंचायत सदस्य श्याम तांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश नायक मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू मंडल अध्यक्ष विद्या चरण चौधरी जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती पुष्प लता चौहान आदि ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया। सरायपाली विधानसभा समन्वय समिति तथा शक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक तथा प्रभारी की बैठक में उपस्थित विधानसभा के प्रभारी कमल गर्ग ने सर्वप्रथम 17 से 27 मार्च तक भाजपा के मतदान केंद्र सशक्तिकरण कार्य की सरायपाली विधानसभा के मंडल वार चारों मंडलों में भरे गए पत्रको की समीक्षा करते हुए जानकारी ली । तत्पश्चात भाजपा प्रदेश के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने अप्रैल माह में भाजपा संगठन से प्राप्त संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल है इसके सबसे ज्यादा सांसद विधायक और निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ-साथ सबसे ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा पार्टी को पदक भी है । 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा भीनमाल सभी मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी दें तथा 6 अप्रैल के भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को हर पोलिंग बूथ में मनाने के लिए मतदान केंद्र वार सदस्यों की नियुक्ति करने को कहा और उस दिन सभी जगहों पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडा फहराने एवं सभा करने को कहा गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामता पटेल ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गांव चलो घर-घर चलो अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जोर-शोर से शामिल कर होने का निवेदन किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय डड सेना जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर सीता सतपथी गौरव शर्मा नकुल चौहान प्रमोद सागर दासरथी यदु सोहन पटेल
रविंद्र पंडा गोपाल शर्मा उत्तर निषाद सुरोती लाल लकड़ा तथा चारों मंडलों के स् श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक का संचालन भाजपा मंडल सरायपाली के अध्यक्ष धनेश नायक ने किया तथा आभार जिला भाजपा महामंत्री संजय शर्मा ने किया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
