
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी की अनुशंसा से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आने वाले रोड दीयाबाती से कवर, पलारी से भिराई, मोहारा से पड़कीभाठ , बासीन से मोहारा को नवीनीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है क्षेत्र एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद द्वारा अनुशंसित कार्यों के स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है इस सड़क के निर्माण से आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी लगातार गुरुर क्षेत्र की दौरा करने वाली गुरुर जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू जी ने लोगों के बीच जाकर अनेक कार्यक्रमों में आतिथ्य प्राप्त की जंहा गांवों तथा वरिष्ठ जनों की मांग व समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मांग पत्र लेकर माननीय सांसद श्री मोहन मंडावी से अनुशंसा लेकर विभिन्न जगहों के खराब जर्जर रोड जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आती है जिसके लिए संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा बार-बार लेटर के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को भेजे जाने के पश्चात संध्या साहू के अथक प्रयास से आज समस्त जिले वासियों को सांसद मोहन मंडावी के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उक्त रोड पड़कीभाट से मोहरा , मोहरा से बासीन, पलारी से भिराई, दियाबाती से कंवर मार्ग की नवीनीकरण का कार्य स्वीकृति प्रदान की गई है जिसकी लागत राशि 7 करोड़ 30 लाख की है समस्त जिले बालोद के क्षेत्रवासियों को यह रोड निर्माण होने से आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी विभिन्न ग्रामों के वरिष्ठ जनों ने अपनी मांग पर संध्या अजेंद्र साहू को कार्य मे ध्यान रखते हुए कार्य की स्वीकृति प्रदान करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
