google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से सौजन्य भेंट


चारामा – केंद्रीय वन पर्यावरण एवं श्रम मंत्री माननीय भूपेन्द्र जी से दिल्ली कार्यालय में सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव बालोद पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष भरत मटियारा ,पिछडा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद कुमार ओझा, छग प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज रमेश यदु आदि ने सौजन्य मुलाक़ात किये एवं छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिये ! सांसद महोदय ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें बताया कि जंगल क्षेत्र के पहाड़ी नदी नालों में चेकडेम बनाया जाये जिससे किसानों की खेतों में सिंचाई हो सके एवं मछली पालन किया जा सके जिससे लोगों को रोज़गार मिल सके ! मंत्री जी ने अतिशीघ्र बस्तर आने का आश्वासन दिया एवं योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *