Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गुंडरदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का लिया जायजा



बालोद
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत बालोद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम अर्जुनी, परसदा (डंग), डौकीडीह, ओटेबंद, सिरसिदा कचान्दुर एवं सिकोसा का किया। जिसमें ग्राम अर्जुनी में लगे प्रगणक के लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं कर पाने पर असंतोष व्यक्त की गई एवं उसे परिवारों की वास्तविक डाटा को लक्ष्य अनुरूप तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम डौकीडीह और परसदा डंग में प्रगणकों के साथ आवश्यक सहयोग करते हुए सर्वेक्षण का कार्य लक्ष्य के अनुरूप समय पर करने का निर्देश दिए। सिरसिदा ओटेबंद व कचांदुर में कार्य कर रहे प्रगणको को सुझाव दिया गया कि ग्राम में सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायको से आवश्यक सहयोग लिया जाए। उन्होंने कार्य को समय पर पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वन कुमार पुसाम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *