google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महिला ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न

बालोद – महिला ब्राह्मण समाज बालोद नगर की बैठक महिला ब्राह्मण समाज की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती दीप्ती विनोद शर्मा की अध्यक्षता मे जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अटल दुबे के “दुबे निवास”बालोद मे रखी गई।

उक्त बैठक मे महिला ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार सहित विभिन्न विषयो पर चर्चा किया गया।
बैठक का शुभारभ माँ गायत्री मंत्र के साथ किया गया।

सर्वप्रथम बैठक मे नये सदस्यों के परिचय के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक मे महिला संगठन के गठन एवं विस्तार पर भी व्यापक चर्चा किया गया,साथ की जिले से सभी तहसीलो एवं नगरो मे भी महिला सदस्यों की लिस्टिंग एवं महिला विंग के गठन एवं विस्तार पर पर भी व्यापक विचार किया गया । उपरोक्त बैठक मे आगामी दिनों मे आने वाले विभिन्न हिन्दु त्यौहारो एवं व्रतो वट सावित्री पर्व,बहुला चौथ पर्व आदि के व्यापक आयोजन के सबंध मे आयोजनों के रुपरेखा पर विचार किया गया।बैठक मे सभी सदस्यों मे अपने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक के अंत मे अध्यक्ष श्रीमती दीप्ती विनोद शर्मा ने उद्बोधन के साथ सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक मे उपस्थित थे श्रीमती श्वेता दुबे श्रीमती अभिलाषा दुबे श्रीमती राजेश्वरी तिवारी श्रीमती किरण शर्मा श्रीमती संदीपा शर्मा श्रीमती चित्रा पाठक श्रीमती राखी श्रीमती भूमि श्रीमती कविता श्रीमती अर्चना श्रीमती कंचन श्रीमती खुशबु शर्मा श्रीमती सत्यभामा मिश्रा श्रीमती सीमा शर्मा श्रीमती सुधा दुबे श्रीमती उत्तरा शर्मा श्रीमती अनिता पाण्डे आदि उपस्थित थे।
तत्पश्चाहत् बैठक के अंत मे शान्ति पाठ के साथ बैठक् के समापन की घोषणा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *