google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नर्स डे पर डोंडी हॉस्पिटल की नर्सो का सम्मान,स्टाफ के साथ पार्षद ममता जैन भी रही उपस्थित

डोंडी — शासकीय अस्पताल डोंडी में नर्स डे पर कार्यरत स्टाप नर्स को नगर की पार्षद ममता जैन व ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉक्टर विजय ठाकुर समस्त डॉक्टरों ने साल भर से यहां मेहनत कर रहे नर्सिंग स्टाफ का सम्मान आज किया गया। इसके लिए खास तौर पर विजय ठाकुर ने कहा कि हर आपात स्थिति में मरीजों की सेवा करते कई दिनों तक आप लोग ठीक से सोते भी नहीं, आपने हर क्षण कड़ी मेहनत की और मरीजों की लगातार सेवा करते रहे। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम हैं।उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में हम लोग आप लोगों को लगातार सेवा करते देखते रहे। यह अथक परिश्रम बहुत काम आया है।आप लोगों ने अपनी मेहनत से बहुत सी जिंदगी गुलजार की है। हम लोगों ने सोचा कि नर्स डे के दिन हम अपनी तरफ से इसके लिए कुछ शब्द आपके लिए कहे। वैसे आपका जो योगदान है वो बहुत बड़ा है।नर्सिंग सिस्टर रचना नंद ने कहा कि आज नर्स डे में सभी ने जो सम्मान दिया हम सब उसके शुक्रगुजार है हमे भी कई शासन के कार्यों का अलग भार बढ़ जाने से थोड़ी परेशानी बढ़ गई है ।फिर भी हम अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का हर संभव इलाज करने में सहयोग करते हैं डौंडी अस्पताल में ड्रेसर व ऑपरेटर के साथ में वार्ड बॉय आया के नहीं होने से हमें बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हमने अपने अधिकारी से इन समस्याओं के लिए अवगत करा दिया है भविष्य में अगर इन सभी पदों की पोस्टिंग डौंडी अस्पताल में हो जाती है तो बहुत अच्छा होगा। पार्षद ममता जैन ने कहां की डौंडी अस्पताल की नर्स सेवा भाव से अपना कार्य करती है कुछ शिकायत आने पर हम उनसे चर्चा करते हैं और मरीजों के उपचार हेतु उचित सेवा कार्य करने कहा जाता है ।

इस मौके पर हास्पिटल के नर्स रचना नंद, भारती स्टीफंस, नीलिमा टोप्पो,सरिता साहू, के मरिया,विमल साहू,नीलिमा बांचोर,धनेश्वरी सहारे,फमेश्वरी कृष्णन,चंद्रकला साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *