google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नकली सोने चांदी बेचने वाले गिरोह को बालोद पुलिस ने किया गिरफतार, बीबी बच्चों के साथ करता था ठगी

आरोपीगण बनारस(उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है।

उक्त प्रकरण में 03 पुरूष, 02 महिला को किया गया गिरफतार।

क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी, आपराधिक तत्व के व्यक्ति के निगरानी रखने, सोने चांदी सफाई, सराफा बाजार में चेक करने हेतु पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री आनन्द छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक वालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं समस्त थाना प्रभारी को प्रतिदिन अपने क्षेत्र में सतत्‌ पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, घटना दिनां 15.05.2023 कि करीबन 11:30 बजे प्रार्थी प्रवण तीनखेड़े के हलधर चौक स्थित गंगा मैया ज्वेलर्स दुकान में 04 आदमी एवं 02 औरत आये जिनमें से एक औरत अपने साथ 03-04 साल का बच्चा रखा था, उनमें से एक आदमी अपना नाम रामजी पिता छोटलाल निवासी हीरापुर का रहने वाला बताकर बोला कि मेरी दो बहन को गिफ्ट देना है उसके लिए कोई चांदी का सामान दिखाओं कहने पर 02 थाली जिसका वजन 25,775 को प्रार्थी द्वारा उन लोगो को एक जोड़ी पुराना पायजेब कीमती 30,135 रू.के बदले में दिया, तथा बचत रकम 4360 रू नगद दिया उसी दिन शाम करीबन 06:00 बजे चांदी के पुराने पाजेब को थाना अर्जुन्दा पुलिस के माध्यम से थाना बालोद को उक्त सोने चांदी की दुकान जाकर बेचे गये समान को चेक करने हेतु भेजने पर चेक करने से वह नकली निकला इस तरफ उक्त व्यक्तियों द्वारा दुकान में आकर नकली चांदी का पाजेव बेचकर प्राथी के साथ धोखाधड़ी किया है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध कमांक 227/2023 धारा 420, 34 भादवि का अपराध कायम कर अरोपियों रामजी, बाबूलाल, दाता सोनी, राजकुमारी, कंचन से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि सभी आरोपिया के द्वारा एक ही परिवार के सदस्य है उनके द्वारा एक राय होकर नकली चांदी का जेवर बेचकर ठगी करना बताये है।

01 .दो जोड़ी नकली चांदी का पाजेब वजनी 1000 ग्राम कीमती 14,000 रू,

  1. 35 नग चांदी का पतला नकली पायल वजनी 500 ग्राम कीमती 2500 रू,
  2. 02 नग असली चांदी की नई थाली 275 ग्राम कीमती 25,775 रू,
  3. 01 जोड़ी बच्चे का असली चांदी का चुड़ा लगभग 5 ग्राम कीमती 450 रू,
  4. 01 जोड़ी असली चांदी का पायल 03 तोला कीमती 2400 रू. कुल जुमला रकम 45,125 रू. आरोपीगण का पूर्ण नामपता :
  5. रामजी सोनी पिता छोटेलाल सोनी उम्र 45 वर्ष,
  6. बाबूलाल सोनी पिता छोटेलाल सोनी उम्र 53 वर्ष,
  7. दाता सोनी पिता छोटेलाल सोनी उम्र 36 वर्ष,
  8. कंचन सोनी पति दाता सोनी उम्र 32 वर्ष,
  9. राजकुमारी सोनी पति रामजी सोनी उम्र 42 वर्ष, सभी निवासी अनेई थाना बड़ागांव जिला बनारस उत्तरप्रदेश

पुरे प्रकरण विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, आरक्षक भूपेश कुमार साहू, राधेश्याम पिस्दा, मोहन कोकिला, महिला आरक्षक लक्ष्मी पटेल सायबर सेल बालोद से आकाश दुबे एवं थाना बालोद स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *