Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संगठन को मजबूत करने बालोद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक,योजनाओं को लेकर मेरा बूथ मेरा अभिमान कार्यक्रम चलाया जाएगा

बालोद :-प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी शाहिद खान ने दिया निर्देश जिला कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में जिले के पूरे तीनों विधानसभाओं को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी बैठक में प्रमुख रूप से गुंडरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद प्रदेश महामंत्री एवं जिले के प्रभारी शाहिद खान वीरेश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छाया सांसद कांकेर लोकसभा पूर्व विधायक भैया राम जी सिन्हा सोना देवी देश लहरा उपस्थित रहे l
आयोजित बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा एवं जिले के प्रमुख कांग्रेश जनों के द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए सभी ने एक राय होकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है इसके चलते कम समय में हमें अधिक तैयारी करनी है शासन की लाभकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है ताकि आम जनमानस में कांग्रेस के प्रति अच्छा माहौल बन सके
प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल है प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के निर्णय से प्रदेश के किसान हर्ष से भरे हुए हैं और पुनः प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की मानसिकता लिए हुए हैं आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने संगठन की क्षमता को मजबूती के साथ आगे लाएं l गुंडरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे क्षेत्र में ऐसे कई कार्य हैं जो वर्षों से अटके हुए थे उन सब कार्यों की स्वीकृति कराई है क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक अध्यक्षों के साथ संवाद बना हुआ है बालोद जिले के पूर्व प्रभारी एवं छाया सांसद बिरेश ठाकुर ने बालोद जिला में कांग्रेस पहले से मजबूत है लेकिन आने वाले चुनाव के हिसाब से और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है
बहुत समय के बाद संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक अध्यक्षों से एवं जिला पदाधिकारियों से राय मशविरा लिया गया वक्ताओं के द्वारा समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया l


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के द्वारा आए हुए बातों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान करने की बात कही l
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला के प्रभारी शाहिद खान ने कहा कि बालोद जिले में इस बार भी तीनों विधानसभा में कांग्रेसका परचम लहराना है सरकार की योजनाएं घर घर तक पहुंचे उन्होंने कहा कि पूरे जिले में जितने बूथ हैं सभी बूथ पर मेरा बूथ मेरा अभिमान कार्यक्रम चलाया जाएगा उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे बूथ की सूची बनाकर 1 दिन जिले भर के सभी बूथ में मेरा बूथ मेरा अभिमान कार्यक्रम चलाएं
जिसका संदेश पूरे जिले भर में अच्छे से जाएगा और कार्यकर्ताओं में एकजुटता दिखेगी l बैठक को श्रम कल्याण मंडल के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कृष्णा दुबे जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नुरोटी भोला नेताम संजय साहू मीना सत्येंद्र साहू जागृत सोनकर अध्यक्ष किसान कांग्रेश नूर उल्ला खान केशव शर्मा अनिल लोढ़ा बसंती वाला भेड़िया एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने भी संबोधित किया आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से संजय चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल गिरीश चंद्राकर चंद्रेश हिरवानी क्रांति भूषण साहूँ रामजी भाई पटेल पीमन लाल साहू ओमप्रकाश गजेंद्र प्रमोद दुबे प्रेमचंद क्षीरसागर जीवराखन साहू केदार देवांगन यज्ञ देव पटेल सत्येंद्र साहू दामेश्वर देशमुख डोमन लाल साहू तामेश्वर साहू मानसिंह देशलहरा नीलकंठ टंडन रूप चंद जैन संतु राम पटेल कोदूराम दिल्लीवार सागर साहू भूपेश नायक विजयपाल बेलचंदन चंद्रहास मंडावी गुलाबचंद हस्तीमल सांखला अशोक बाम्बेश्वर विजय जोगदंड सूरज कुमार विभार विवेक मशीह रवि जायसवाल तरुण पारकर खिलेश्वरी मंडावी शारदा सिन्हा लक्ष्मी भोयर करिश्मा सलामे राकेश कुमार माधव गिरी गोस्वामी टेमन लाल देशमुख बसंती दुग्गा टीकम सिंह नेताम यश राम राणा हेमवती कुलदीप शिवप्रसाद बारला शंभू साहू उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री धीरज उपाध्याय ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *