
डौंडी लोहारा :- डौंडीलोहारा नगर में इन दिनों सरकारी शराब दुकानों से शराब निकाल कर ऊंचे दामों में बेचने का खेल तेजी से चल रहा है। वही नगर के अंदर कुछ दुकानों में वही नगर की सीमा में संचालित ढाबो में भी खुले रूप में ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा देने से ऐसे ग़ैर कानूनी कार्यो को बढ़ावा मिल रहा है। वही नगर के अंदर कुछ दुकानदार व कुछ महत्त्वपूर्ण स्थानों पर आसानी से शराब उपलब्ध होने से शराब प्रेमियों को जहां नगर के अंदर व शराब दुकानों के बन्द होने के बावजूद शराब मुहैया हो जा रहा है। वही नगर के बस स्टैंड सहित संजय नगर मुख्य मार्ग पर भी अल सुबह व देर शाम से देर रात्रि तक शराब प्रेमियों का जमघट देखा जा सकता है। वही शराब के नशे में देर रात तक गाली गलौच व हल्ला गुल्ला व शोर इन स्थानों पर दिखाई देता है। शराब प्रेमी शराब लेकर व पीकर सरकारी खजाने को भर तो रहे है। लेकिन नगर की शांति में खलल भी डाल रहे है।
डौंडीलोहारा नगर प्रदेश की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का निज निवास स्थान भी है। और ऐसे नगर के अंदर मुख्य स्थानों पर अवैध रूप से शराब बिक्री होने व महिलाओं को ऐसे कार्यो से हो रही परेशानी से स्थानीय प्रशासन को ध्यान देना चाहिए व ऐसे मामलों में धरपकड़ की कार्यवाही करनी चाहिए ताकि नगर का माहौल खराब न हो
नगर के ऐसे महत्त्वपूर्ण स्थानों पर अंदर खाने शराब बिक्री की खबरों से निश्चित रूप से आमजन मानस में खासकर महिलाओं में बड़ी नराजगी भी देखा जा रहा है। वही गर्मियों में देर शाम घर से टहलने निकलने वालों को भी बड़ी परेशानी ऐसे मामलों के कारण होता है। डौंडीलोहारा नगर के आसपास के कुछ ग्रामों से शराब प्रेमी ऐसे स्थानों पर आते है। व आसानी से पीने का स्थान व शराब उपलब्ध होने से ये वही बैठकर शराब पीते है।
मुख्य मार्गो में खुले ढाबों में भी इन दिनों भोजन के साथ शराब पीने की सुविधा दे देने से बड़े वाहन चलाने वाले ड्राइवरों व आवागमन करने वालो को नशा करने में आसानी हो जाता है। वही शराब के नशे के चलते अधिकांशतः सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रहा है। जिस तरफ भी बड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
नगर का बस स्टैंड जो कि नगर के हृदय स्थल में बना है। वहा से सूत्रों से जानकारी मिल रहा कि कुछ लोग अन्य दुकानदारी की आड़ लेकर वही शराब उपलब्ध करा दे रहे है। जो कि सही नही है। व कार्यवाही नही होने से ऐसे अवैध धंधेबाजों का मनोबल बढ़ रहा है। जो नगर की शांति के लिए उचित नही है।
खुलेआम प्लास्टिक सामग्री की हो रही बिक्री -नगर में कुछ दुकानों में दुकानदार अपने फायदों के लिए प्लास्टिक गिलास व पालीथिन थैलियों की बिक्री पर मनाही होने के बावजूद इसको बेच रहे वही पर्यावरण को हो रहे नुकसान से कोई लेना देना नही ऐसे दुकानदार इन सामग्रियों को खुलेआम बेच रहे व मुनाफा कमा रहे।वही शराब प्रेमी शराब पीकर कही भी इसको फेंक रहे है।
नगर में संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों में सरकारी आदेश व शुष्क दिवस घोसित होने के कारण दुकानों के बन्द हो जाने का फायदा शराब के निकासी व परिवहन के साथ साथ शराब पिलाने स्थान मुहैया कराने वाले लोग तेजी से उठा रहे है। वही ऊंची ऊंची दामो पर अवैध रूप से बिक्री कर लाखो रुपये का वारा न्यारा कर रहे है।
बालोद जिला के कुछ पुलिस थानों में अवैध शराब परिवहन करने वालो,खुले में शराब पीने वालों,अवैध चखना सेंटरों व ढाबा होटलों पर कार्यवाही की गई धरपकड़ किया गया उसी प्रकार डौंडीलोहारा नगर सहित आसपास के कुछ ग्रामीण स्थानों व नगर के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर भी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।जिससे ऐसे कार्यो पर रोक लगे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
