google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध शराब बिक्री करने वालो पर कार्यवाही नही होने से गाँव गाँव बिक रहा शराब 

फाइल फोटो

पिनकापार में पुलिस चौकी बावजूद अपराध में नियंत्रण नही

 बालोद:-  डौंडीलोहारा ब्लाक के देवरी से लगे आसपास के गांव पिनकापार,खामभाट,संबलपुर,जेवरतला,महराजपुर सहित अन्य ग्रामों में अवैध शराब का व्यवसाय धड़ल्ले से किया जा रहा है। वही ऐसे कार्यो में शामिल लोगों के ऊपर पुलिस कार्यवाही नही होने से गैर कानूनी कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है। डौंडीलोहारा ब्लाक के देवरी में आबकारी विभाग ने वैसे तो मद्यप्रेमियों को शराब उपलब्ध कराने दुकान खोला है। जहां से शराब प्रेमीयो को शराब मिल रहा है। लेकिन ऐसे दुकानों से अत्यधिक मात्रा में शराब निकाल कर अवैध शराब बेचने व परिवहन करने वालो ने आसपास के गांवों में अपना जाल फैला लिया है। व गांव में ही शराब मुहैया करा रहे है। जिससे शराब पीने वालों व बेचने वालों से गांव का माहौल खराब हो रहा है। व अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस कार्यवाही नही होने धरपकड़ नही करने से ग्रामीणों में खासी नराजगी बनी हुई है। 

सूत्रों की माने तो पिनकापार क्षेत्र के अधिकांश गांवो में अवैध शराब बिक्री करने वालो को सुरक्षित व्यवसाय उपलब्ध करने देने व जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही नही करने से यह व्यापार तेजी से फल फूल रहा है।

देवरी थाना के साथ साथ पिनकापार में भी पुलिस चौकी मौजूद है। व वहां भी पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान है। लेकिन इस थाना चौकी के आसपास के गांवों में अवैध शराब बिक्री के बढ़ते मामलों ने पिनकापार पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। 

सट्टा का व्यापार भी बड़े पैमाने पर चल रहा :- देवरी,पिनकापार थाना क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा का व्यापार भी बेख़ौफ़ चल रहा है। व सट्टा के कारोबार करने वालों के कारण कई परिवार इनके चंगुल में फंसकर इससे बर्बाद हो रहे वही ऐसे गैर कानूनी कार्यो से ग्रामीण युवकों का भी भविष्य खराब हो रहा कार्यवाही के नाम पर यदाकदा एक दो मामले बनाकर पुलिस भी अपनी कार्यवाही शो करने में लगी है। बावजूद इस सट्टा के व्यापार में व अवैध शराब बेचने के काम मे लगे बड़े लोगो के गिरेबान में हाथ डालने में नाकाम ही साबित हो रहा है। व क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर सट्टा खिलाने वाले वही शराब बेचने वाले खुलेआम व्यापार कर रहे है। CG24 आजतक न्यूज को अवैध शराब बिक्री से प्रभावित ग्राम के कुछ युवाओं ने बताया कि कुछ समय से इस क्षेत्र में सरकारी शराब दुकानों से शराब लाकर धडल्ले से बेचा जा रहा है। और गांव में आसानी से शराब मिलने से गांव के अधिकांश युवा नशे के कारोबार से जुड़ रहे व नशा पान कर रहे है। वही गांव का शांत वातावरण को खराब भी कर रहे है। इस प्रकार के गैरकानूनी कार्यो से क्षेत्र में आमजनता में काफी रोष व्याप्त है। जो कभी भी बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। इसलिए पुलिस विभाग को इस ओर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए। 

 हमारे द्वारा इस प्रकार के कार्य करने वालो के खिलाफ लगातार धरपकड़ की कार्यवाही किया जाता है। हाल ही में पिनकापार व महाराजपुर गांव में अवैध शराब परिवहन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही किया गया है। ऐसे लोगो के खिलाफ आगे भी कार्यवाही करेंगे 
एन के साहू -थाना प्रभारी पिनकापार चौकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *