
डौंडी :- आदिवासी विकासखण्ड डोंडी के ग्राम पंचायत सल्हाइटोला के आदर्श गौकुल गौठान में पशु पालन करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों को जानवरों के बने शेड में गाय बछड़ों के साथ रात्रि में सोना पड़ रहा है वही गौठान में गोबर खरीदी ना होने से उनके पास गोबर का ढेर लग गया है ,शीतला समूह पशुपालन समिति के अध्यक्ष परदेशी रावटे ने बताया कि लगभग 18 माह पहले शासन से पशुपालन योजना के तहत गाय खरीदने के लिए समूह को लोन मिला था ,समूह के सदस्य पशुपालन योजना के तहत मिली गायो को चारा,दाना भूंसी खिलाते हुए उनकी सेवा करते रहे ,गायो से मिली दूध को विक्रय कर समिति को लाभ भी हुआ ,किंतु समूह के सदस्यों द्वारा जब से गाय लाकर उनकी सेवा कर रहे तब से गौठान परिसर में पशुपालक कक्ष ना होने से रात्रि में पशु शेड में गायो के साथ सोना पड़ रहा है वही गायो का दाना ,चारा,भूंसी, ब पैरा कुट्टी मशीन भी उक्त पशु शेड में ही रखा गया है ।

समूह के अध्यक्ष परदेशी राम सदस्य सुखराम ,सोहन, झुमूक , पेमन द्वारा गौठान परिसर में पशुपालक कक्ष व चारा व अन्य सामग्री रखने के लिए भवन निर्माण कराने की मांग की जा रही है किंतु अभी तक भवन कि मांग पूरी नही हुई जिसके चलते रात में रुकने के समय जीव जंतु के खतरे से बचने के लिए पशुपालन शेड में ही रात गुजारनी पड़ती है ,साथ ही साथ अध्यक्ष ने ये भी बताया कि बहुत समय से गौठान में गोबर की खरीदी नही किये जाने से उनके समिति के पास भारी मात्रा में गोबर एकत्रित हो गया है जिसके कारण गोबर सूखने से उनको नुकसान होगा समिति की आय में कमी आ रही है ।
आखिर कहा चूक हो रही है जिसके चलते शासन की जनहितकारी योजना का लाभ हितग्राहियों को नही मिल पा रहा है,सवाल यह भी उठता है कि गोबर खरीदी के नए आयाम बन रहे हैं तो फिर सल्हाइटोला गौठान में क्या कारण है कि गोबर खरीदी बन्द है।
सीईओ मनोज मरकाम ने बताया कि आप के माध्यम से जानकारी हो रही है देखकर इसमें क्या हो सकता है करेंगे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
