google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय काम बंद,कलम बंद कर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया

डौंडीलोहारा – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा,जो कि पूरे प्रदेश के समस्त विभागों के 146 संगठनों का संयुक्त मोर्चा है के आवाह्न पर प्रथम चरण में विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय काम बंद,कलम बंद कर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और द्वितीय चरण में 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन का घोषणा किया गया है।
कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा सरकार के सामने जो मांग रखी है , उनमें देय तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता,पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर वेतन विसंगति दूर करने,जन घोषणा पत्र अनुसार चार स्तरीय वेतनमान, संविदा और अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, पूर्व सेवा गणना का लाभ, पुरानी पेंशन के लिए 25वर्ष की सेवा को माना जाए इन मुख्य मांगों को लेकर विकासखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन का शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया।


मोर्चा के ब्लाक संयोजक नेम सिंह ठाकुर द्वारा आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दिया गया और भविष्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए कमर कसने का आव्हान किया।मंच को ,पी एस तारेंद्र,लोकेश्वर निषाद,प्रेम सिंह कोलियारे,माधव साहू,बढ़ेंद्र सर, बीरबल देशमुख, जिला संयोजक, शिक्षक एसोसिएशन,अनिल दिल्लीवार अध्यक्ष, समग्र शिक्षक फेडरेशन, खेमन्त साहू, दीपक पटेल, छगन बंसोर, नवीन शिक्षक संघ अध्यक्ष गेंदलाल साहू आशीष कुलदीप,सियाराम जी शार्वां
अध्यक्ष पेंशनर समाज , भगवंत देवांगन उपाध्यक्ष, नौशाद सिंह गंगबोइर सचिव, लोचन कोसमा, चंद्रवंशी जी,चुन्नीलाल साहू कोषाध्यक्ष, शारदा प्रसाद शर्मा, अनिता सिंह प्राचार्य,एनुका शार्वां,मानकर सर प्राचार्य, रोहिणी नायक,लूनकरण ठाकुर, बी आर सी सी कोटेंद्र सर, जितेंद्र देशमुख, राजेश उपाध्याय,पीलू राम साहू,आदि कर्मचारी शामिल रहे ।
प्रमुख सचिव छ. ग. शासन के नाम से अनुविभागीय अधिकारी (रा) डौंडीलोहारा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया ।
कार्यक्रम का संचालन हेमलाल साहू एवं आभार आभार प्रदर्शन लोकेश्वर निषाद द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *