
कांकेर :- हरिभूमि संवाद 2023 श्रृंखला मीडिया समूह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांकेर सांसद मोहन मंडावी प्रदेश सरकार की रीति नीति को लेकर जमकर बरसे।
हरिभूमि मीडिया समूह द्वारा प्रदेश सरकार जन आकांक्षाओं पर कितनी खरी उतरी है को लेकर आयोजित संवाद 2023 श्रृंखला कार्यक्रम में कोंडागांव इंडोर ऑडिटोरियम ऑफिसर्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित प्रत्यक्ष भागीदारी में भाजपा के कांकेर सांसद मोहन मंडावी कांग्रेस से बस्तर सांसद श्री दीपक बैज आमने-सामने हुए। इस संवाद में कांकेर सांसद मोहन मंडावी प्रदेश सरकार के कथित घोटाला,वादाखिलाफी को लेकर जमकर बरसे। सांसद कांकेर ने संवाद में केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं भाजपा के पूर्व शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाए।
इस अवसर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी, प्रमुख बस्तर संभाग देवानंद हालदार, ब्यूरो चीफ कोंडागांव इसरार अहमद, संवाददाता फरसगांव कुलजोत संधू आदि के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904