
अंतागढ़ विधानसभा के संवेदनशील विकासखंड कोयलीबेडा के ग्राम सिकसोड़ में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी।
ग्राम सिकसोड में आयोजित एक बड़ी जनसभा में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी ग्राम सिकसोड़, कोयलीबेडा, जीरमतराई, पोरोंडी को सांसद निधि से प्रदत पानी टैंकर प्रदान किए। इस अवसर में ग्राम सिकसोड में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी सांसद जी द्वारा किया गया।
सांसद जी प्रवास के दौरान अंतागढ़ रेस्ट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित रहकर सगठनात्मक चर्चा किए। श्री भोजराज नाग पूर्व विधायक, श्री राधेलाल नाग नगर पंचायत अध्यक्ष,श्री बृजेश चौहान भाजपा जिला महामंत्री कांकेर, श्री गावड़े सरपंच सिकसोड तथा बड़ी संख्या में आस पास के सरपंच व ग्रामवासी उपस्थित हुए।




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904