
दल्लीराजहरा :- मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी थन्नू सिन्हा निवासी वार्ड क,24 राजहरा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जयराम सोप/साबुन फैक्टरी कुसुमकसा में अज्ञात चोर द्वारा 20 07 2023 के रात्रि करीबन 8 00 बजे से दिनाक 21.07.2023 के प्रात. 06.00 बजे के मध्य साबुन फेक्ट्री में रखे साबुन व डिटर्जेन्ट पाउडर कुल किमती लगभग 2720 रूपये को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी के अपराध करने पर 270/23 धारा 457,360 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा राकेश ठाकुर एवं टीम ने आरोपी की तलाश दौरान 01.लोकेंद्र साहू उर्फ बंठा पिता गैंदलाल साहू उम्र 23 वर्ष
02. दीपक यादव पिता सुरेन्द्र कुमार यादव उम्र 23 वर्ष
03. एंकट यादव उर्फ कृष्णा यादव पिता विदेशी राम यादव उम्र 31 साकिन राजहरा वार्ड 02 गणेश चौंक पंडरदल्ली राजहरा सोमेश जायसवाल के घर के पास थाना राजहरा जिला बालोद से पूछताछ किया गया जो दिनाक घटना समय को चोरी करना स्वीकार किया एवं आरोपीगण के कथन में चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल व चोरी मशरूका को बरामद जप्त कर कब्जा पुलिस लिया तथा आरोपीगण को दिनांक 23.07.2023 के कमश: 15.05, 15.10, 15.15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी राकेश ठाकुर, सउनि सूरज आरक्षक धमेन्द्र सेन, मनोज साहू, भुनेश्वर यादव, रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904