
छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार करने वाली घटना _महिला मोर्चा
सुकमा की घटना पर क्यों बोलती बंद है प्रियंका गांधी की _भुनेश्वरी ठाकुर
बालोद :छत्तीसगढ़ में विगत दिनों सुकमा में 6 वर्षीय नाबालिग के साथ जो रेप की घटना हुई है महिला मोर्चा ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है ।इस विषय पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि सुकमा के आवासीय पोटाकेबिन स्कुल मैं 6 वर्षीय बालिका के साथ जो हुआ वे शर्मसार करने वाली घटना है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मैं अपराधी बेखौफ होकर रहते हैं इस मामले में तत्काल आरोपियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए कांग्रेसी मणिपुर में तो बात करते हैं परंतु हमारे छत्तीसगढ़ में घटी घटना पर मौन साधे हुए हैं लगातार इन 5 सालों में महिलाओं पर बच्चों पर अत्याचार अनाचार का ग्राफ तेजी से बढ़ा है यह बताता है कि छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था कितनी लचर है, मणिपुर के विषय में हल्ला मचाने वाले कांग्रेस पार्टी के ना राहुल गांधी का बयान इस विषय पर आता है ना प्रियंका गांधी का इससे समझ आता है कि उनको छत्तीसगढ़ की महिलाओं की बालिकाओं की कितनी चिंता है महिला मोर्चा ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक इस विषय को लेकर सरकार को जगाने का प्रयास किया है सरकार को उस स्कूल के अधीक्षक के खिलाफ f.i.r. करनी चाहिए यह भी मांग महिला मोर्चा करती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904