google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दो पुलिस जवानों की मौत व हिंदू तीर्थयात्रियों के ऊपर इस्लामिक जिहादियों के हमले के विरोध में बालोद में विहिप ने फूंका पुतला

बालोद :- बालोद विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति,बजरंग दल संगठन के कल आयोजित जिला बैठक में मेवात के नूंह में हिंदुओ के ऊपर किये गए हमले की कड़ी निंदा की गई विहिप नेताओ ने कहा कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं, जिसमें  सेंकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं।दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री वह बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं। यह बहुत ही भयावह घटना है। देश के अंदर लगातार हिंदू धर्म यात्राओं पर जेहादी हमले बढ़े है। जो काफी चिंताजनक है। शांत हिंदू समाज को ऐसे मामलों ने सोचने को मजबूर किया है। कि आखिर कब तक हिंदू धर्म समाज के ऊपर इस प्रकार के हमले विधर्मी जेहादी करते रहेंगे। कब तक हिंदू बहन बेटियों को मारा जाएगा विहिप व बजरंग दल नेताओ ने कहा कि शांत समाज को उकसाने का उनको चुनौती देने का काम इस्लामिक जेहादी कर रहे है। ऐसे मामलों पर सरकार व प्रशासन जल्द से जल्द रोक लगाये व दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करे अन्यथा हिंदू धर्म समाज भी ऐसे हमलों पर अपनी आगे की कार्यवाही करने बाध्य होंगे। आक्रोशित बजरंग दल व मातृशक्ति की सदस्यों ने इस हमले के विरोध में बालोद शहर के जयस्तंभ चौक पर इस्लामिक जेहादियों का पुतला फुंककर विरोध में जमकर नारेबाजी की इस कार्यक्रम में प्रांत अर्चक पुरोहित व सम्पर्क प्रमुख नीलेश शर्मा,जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता जिला मंत्री राज सोनी,कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू,जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव,जसवंता नायक, गुरुर अध्यक्ष लोकेश साहू,सह मंत्री चौलेश देशमुख, दल्लीराजहरा अध्यक्ष शंकर साहू,डौंडीलोहारा अध्यक्ष ढाल साहू,गुण्डरदेही अध्यक्ष भारत साहू, धर्माचार्य विनोदगिरी गोस्वामी,संपर्क प्रमुख संजय यादव,जिला अर्चक पुरोहित अंशुमन मिश्रा बजरंग दल संयोजक गुंडरदेही हिमांशु महोबिया,डौंडीलोहारा संयोजक त्रिलोकी ठाकुर,गुरुर संयोजक कान्हा बंटी,दल्लीराजहरा मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव,नन्दा पसीने,रोमा राय,वही मातृशक्ति जिला मंत्री स्वेता राजपूत,बालोद अध्यक्ष रोहणी साहू,गुरुर अध्यक्ष योगिता शर्मा,पूनम साहू,चिमन देशमुख,हेमन्त साहू,मदन साहू,हेमंत देशमुख,नेमन साहू,मिथलेश निषाद,गोलू निषाद,मिथलेश रजक,धर्मेंद्र नेताम,टीकम साहू सहित बालोद जिला के सभी पांच प्रखंडो के सैकड़ों विहिप कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *