google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सर्व समाज समरसता समिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सावन महोत्सव,तीज मिलन का कार्यक्रम जलाराम मंदिर दल्ली राजहरा में आयोजित किया गया

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक की भूमिका स्मिता तन्ना,पुरोबी वर्मा , आई गौरम्मा थे।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ प्रारंभ हुई स्वागत भाषण सत्या साहू तथा आभार व्यक्त देवंतीन पारकर ने किया ।खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत नंबर काउंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता कुकरेजा द्वितीय जान्हवी उदासी तृतीय द्रौपदी साहू।उंगली पकड़ो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिमला साहू, द्वितीय आस्था गुप्ता तृतीय कल्पना साहू।


एकल नृत्य प्रतियोगिता प्रथम रूपल कोटक द्वितीय दुर्गा साकरकर तृतीय आशा गजभिए रहे। इसके अलावा गीत एवं भजन की प्रस्तुति आशा साहू सावित्री सोनबोईर उषा साहू दुर्गा एवं साथी चंदन परघनिया रीता बख्शी द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। मंच संचालन अनुराधा सिंह ने किया। इस अवसर पर सर्व समाज समरसता महिला समिति के महिला संरक्षक श्रीमती सत्या साहू एवं श्रीमती पूरोबी वर्मा अध्यक्ष श्रीमती नंदा पसीने उपाध्यक्ष श्रीमती देवनतीन पारकर ,श्रीमती संगीता रजक सह सचिव पुष्पा शांडिल्य, वीना साहू , द्रोपती साहू , राजेश्वरी साहू लखानी जी, आशा सैपुरिया, ऊषा साहू,जानकी यादव रेणुका देवांगन,सरस्वती यादव,जानवी उदासी विमला साहू मधुमिता शर्मा,ज्योति राजाभोज,दुर्गा वाहिनी की बेटियां, सभी समाजों से काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *