
डौंडीलोहारा :- विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता जिला सत्संग प्रमुख बोधन भट्ट व रेंगाडबरी विहिप के सदस्य नेमन साहू आज डौंडीलोहारा ब्लाक के वनांचल क्षेत्र रेंगाडबरी,खैरकट्टा,मंगचुवा,जुन्नापनी,डूमाटोला के दौरे पर रहे व आमजनता से मुलाकात की जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इन ग्रामों में सनातन धर्म से जुड़े व कार्य कर रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओ से मुलाकात की व आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी विहिप नेताओ ने 26 सितंबर को राजनांदगांव में राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे व प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा के आगमन व संगठन विस्तार पर भी चर्चा की । जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने वनांचल क्षेत्र के सदस्यों से कहा कि आज समय है। हम सबको एक साथ खड़े रहने का कुछ धर्म विरोधी ताकतें हमको कमजोर समझ कर लगातार धर्मविरोधी बयान दे रहे है। हमारे क्षेत्र के मठ मंदिरो पर हमला कर रहे है। और वो इसलिए कर रहे है। कि हम सब शांत होकर यह होते देख रहे है। अब हिंदू धर्मसेवक जाग गए है। व ऐसे लोगो का कड़ा विरोध भी हो रहा समाज के लोग अब सड़को पर उतर रहे है। अब वनांचल क्षेत्र के युवाओं को भी सतर्क रहना होगा,हमसबको सिर्फ वोटबैंक मानने वालों को भी कड़ा जवाब देना होगा धर्मविरोधी ताकतों को रोकना होगा इसके लिए आवश्यक है कि हम एक साथ रहकर पूरी ताकत के साथ ऐसे लोगो का विरोध करे। इस दौरे में ग्राम जुन्नापनी में दिलीप देशमुख,टूमन नेताम,प्रकाश यादव जोतराम साहू,जलेश्वर साहू,केशव हिरवानी शंकर मानिकपुरी,मोहित साहू,दिलीप साहू,आकाश यादव,दीपेश कुमार,धीरज कुंजाम,अखिलेश्वर साहू,विक्की सहारे,केशव हिरवानी,दशरथ साहू सहित अन्य सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

गौहत्या व गौ तस्करी रोकने आगे आकर काम करेंगे वनांचल क्षेत्रो के युवा :- जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि डौंडीलोहारा,राणाखुज्जी,बंजारी रेंगाडबरी व जुन्नापनी मार्ग से देर रात गौ तस्करी का काम हो रहा है। तस्कर इन क्षेत्रों के मार्गो का उपयोग गौ तस्करी के लिए कर रहे है। लेकिन अब वन्य ग्रामों में भी गौरक्षा टीम का गठन कर इस पर रोक लगाया जाएगा ।और वन्य क्षेत्रों के युवा संगठन से जुड़कर धर्म समाज की सेवा करने आगे आ रहे है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904