google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भोथली ग्राम के विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल के युवाओं ने मंगलवार को किया वृक्षारोपण और हनुमानजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

गुरुर – विश्व हिन्दू परिषद गुरुर प्रखंड के ग्राम भोथली में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर मंगलवार के दिन तालाब के किनारे वृक्ष।रोपण किया और कहा कि जिस प्रकार पेड़ की कई शाखाएँ ,जड़ें विभिन्न कई हिस्सों में रहते हुए भी एक ही पेड़ का हिस्सा रहती है उसी प्रकार हम सब हिन्दू भाई-बहन विभिन्न जातियों साहू, मंडावी, कोर्राम, सतनामी,तेली,जैन,आदिवासी,बौद्धिस्ट आदि से हो लेकिन हम सभी हिन्दू है और हमेशा हिन्दू ही रहेंगे । युवाओं ने श्री राम जी के जयघोष के साथ ये भी कहा कि सेवा सुरक्षा संस्कार ही संगठन का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में ग्राम भोथली के अध्यक्ष दामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष यामेंद्र कुमार,मुकेश कुमार,राहुल देव,लोमेश साहू,मंत्री नोहर साहू,सहमंत्री नागेश्वर साहू, बजरंगदल संयोजक कमलनाथ साहू, सहसंयोजक छबिलाल,डिलेश्वर साहू, सत्संग प्रमुख चौहल कश्यप, सेवा प्रमुख किशोर ठाकुर, गौसेवा प्रमुख अमरु ठाकुर,गौरक्षा प्रमुख भेमशंकर,विद्यार्थि प्रमुख कोमेश्वर,ग्राम सुरक्षा प्रमुख तुलाराम, सामाजिक समरसता प्रमुख खेम साहू और अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *