google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घर घर पहुंच दे रहे अक्षत के साथ आमंत्रण

बालोद :- रामजन्मभूमि अयोध्या नगरी से आये पूजित अक्षत व रामजी की फोटो व आमन्त्रण को लेकर बालोद जिला के 5 प्रखंडो व 2 नगर केंद्रों में हिंदू धर्मसेवक घर घर जाकर आमन्त्रण दे रहे है। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी नए मंदिर में विराजमान होंगे व इस दिन भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश मे होगा वही कार्यक्रम को देखने व आमजनता को इस आयोजन में जोड़ने की बड़ी योजना भी बनी है।

बालोद जिला में रामजन्मभूमि न्यास तीर्थ घर घर संपर्क अभियान के जिला संयोजक हेमंत गजेंद्र व जिला सह संयोजक बलराम गुप्ता सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस कि तैयारी में लगे है। इस आयोजन को लेकर जिले के अधिक से अधिक मन्दिर समितियों से संपर्क कर आयोजन की रूपरेखा भी बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *