
सुरेश गुप्ता महासमुंद की खबर
सरायपाली :- डोंगरीपाली निवासी सुरेन्द्री नायक न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। इस बाबत हमारे प्रतिनिधि को थाने की पावती दिखाई और अपने साथ हुए घटना की दी जानकारी। मेरी शादी कुशभाठा निवासी चंद्र प्रकाश नायक से हुई थी। शादी के पश्चात से ही दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने वाले पति के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत की गई है। पीड़िता सुरेंद्री नायक ने बताया कि मेरी शादी 14 अप्रैल 2011 को नेतराम नायक के पुत्र चंद्रप्रकाश नायक निवासी कुशभाठा के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह में मेरे पिता व परिजनों ने यथाशक्ति शादी मे 50 हजार रुपए नकद,टी,वी , फ्रिज,कुलर ,पंखा ,सोफा के अतिरिक्त सभी तरह के घरेलू सामान दिया गया था। ससुराल परिवार की मांग पर मेरे मायके परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर विवाह पर खर्च किए थे । शादी के बाद से ही मुझे कम दहेज लाने की शिकायतें करके प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। और मेरे द्वारा उक्त बातों का विरोध करने पर मुझसे मारपीट करते रहते हैं आज भी दहेज की मांग करते आ रहे हैं। इसकी सूचना मैं अपने परिवार वाले को अनेकों बार दे चुकी हूं मेरे मायके परिवार वाले भी गण मान्य लोगों द्वारा समझौता करवाने तथा अपने घर बचाने के लिए हर तरह से समझौता करने का प्रयास करते रहे, परंतु उसके बावजूद मेरे पति ने अपना वतीरा नहीं बदला ।
यहां तक की सामाजिक मीटिंग भी हो चुका है।और कई बार भी छोटे-छोटे पारिवारिक मीटिंग भी हो चुके हैं। पीड़िता ने आगे कहा कि नतीजन दिनांक 29 दिसंबर 2023 को मेरे शिक्षक पति चन्द्र प्रकाश नायक दहेज की मांग को लेकर मारपीट , मानसिक प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है । जिसकी लिखित शिकायत सुरेन्द्री नायक ने अपने ससुराल क्षेत्र के थाना में की है । वर्तमान में मेरे पति शिक्षक है जो की मीडिल स्कूल भगतदेवरी, विकासखण्ड पिथौरा में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पीड़िता पति के प्रताड़ित से पुलिस थाने में लिखित शिकायत कर इन्साफ की मांग की गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904