
बालोद :- बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम तिलोदा ( रनचीराई थाना ) में आज फिर अवैध प्रार्थना सभा कराने आये 4 लोगो को विहिप बजरंग दल व ग्रामीणों की शिकायत पर एक घर के अंदर मौजूद लोगों को पुलिस ने पकड़ा जिनमे एक आरोपी महिला है। वही 3 व्यक्तियों के ऊपर प्रतिबंधित धारा 170 के तहत कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। आज रविवार को ही देर शाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के न्यायालय में मामला को पेश किया गया जहां महिला के जमानत पर अभी मामला स्पष्ठ नही बताया गया है। वही 3 लोगो को जेल भेज दिया गया है।

आज सुबह तिलोदा गांव से सूचना मिला कि ग्राम के ओमकार ठाकुर के घर में बाहर से आये कुछ लोगो के द्वारा धर्मान्तरण को बढ़ावा देने गैर कानूनी रूप से एक घर मे लोगो को एकत्र कर अवैध प्रार्थना सभा कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से की जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पकड़े गए आरोपियों को थाने लाया व कार्यवाही की

गुंडरदेही क्षेत्र के कई गांवों में हर रविवार इस प्रकार के गैर कानूनी धार्मिक आयोजन करने लोगो को भड़काने उनको परिवर्तन करने का काम कुछ लोगो के द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में डौंडीलोहारा ब्लाक के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी में भी ईसाई प्रचारक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था वही आज ब्लाक के मुंदेरा,चेनगंज में भी इस प्रकार कि शिकायत सामने आया था लेकिन तिलोदा में कार्यवाही की गई

पुलिस से की गई शिकायत :- तिलोदा ग्राम के चैतन्य चंद्राकर,खारँग चंद्राकर,व भरत साहू ने थाना प्रभारी को पत्र सौपकर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही थीं। वही ग्राम के ही अशोक चंद्राकर ने लिखित पत्र सौपकर कहा है कि कुछ लोग हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने दबाव बना रहे थे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904