Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर वार्ड क्रमांक 06 में रामसिंह पटेल घर के पास सोलर डुएल पम्प लगाए जाने के लिए 7.13 लाख रुपये की स्वीकृति -माया ठाकुर

डौंडी लोहारा— नगर पंचायत डौंडी लोहारा के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद श्रीमती माया जयेश ठाकुर के सक्रिय प्रयासों से वार्ड क्रमांक 06 में रामसिंह पटेल घर के पास सोलर डुएल पम्प( जल क्षमता 5000 लीटर ) के लिए खनिज न्यास मद से राशि 7.13 लाख रुपये स्वीकृत होकर राशि निर्माण एजेंसी क्रेडा विभाग को स्थान्तरित हो जाने से वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियों की पानी की समस्या बहुत जल्द अब पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
पार्षद श्रीमती माया जयेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नगरीय क्षेत्रों के विकास तथा नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार राशि स्वीकृत किया जा रहा है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवम नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के समस्याओं प्रति संवेदनशीलता
के साथ साथ प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के समस्याओं के निराकरण में त्वरित एक्शन वाली कार्यशैली के साथ ही भाजपा नेताओं के सक्रियता के लिए सांसद कांकेर भोजराज नाग, जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा देवलाल ठाकुर सहित जिले एवम मंडल के सभी भाजपा नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 06 में पानी की समस्या को दूर करने के लिए यह स्वीकृति भाजपा सरकार से प्राप्त हुई है।

वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद श्रीमती माया जयेश ठाकुर ने बताया कि वार्ड में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से संपर्क कर वार्डवासियों को पानी के लिए हो रही समस्या की पूरी जानकारी देकर इसके लिए स्वीकृति के लिए आग्रह किया गया तथा प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर वार्ड क्रमांक 06 में रामसिंह पटेल घर के पास सोलर डुएल पम्प लगाए जाने के लिए 7.13 लाख रुपये की स्वीकृति खनिज न्यास मद से स्वीकृत किया गया है। पार्षद श्रीमती ठाकुर ने बताया कि जिला कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर आवश्यक राशि क्रेडा विभाग को स्थान्तरित कर दिया है। क्रेडा विभाग द्वारा सोलर डुएल पम्प के स्थापना की कार्यवाही किया जा रहा है। बहुत जल्द सोलर डुएल पम्प की स्थापना हो जाएगी तथा वार्डवासियों को सोलर सिस्टम के माध्यम से लगातार पानी की आपूर्ति होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *