
जिले में परीक्षा परिणाम में बड़ी गिरावट के बीच प्रशासन व शिक्षा विभाग ने जिले के 8 प्राचार्यों को निलंबन के दिया वही 14 लोगों के खिलाफ इंक्रीमेंट रोकने का आदेश निकाल दिया । अब प्राचार्य फेडरेशन के विरोध में सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भी इस मामले में कुछ नहीं कह पा रहे हैं ।
बालोद: जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग की फिर से एक बार जमकर किरकिरी हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन के चलते जिले के शिक्षा विभाग द्वारा 8 प्राचार्यों को निलंबित करने और 14 प्राचार्यों के इंक्रीमेंट को रोकने हेतु जारी आदेश एवं खबरों के बाद इस मामले में अजीब स्थिति बन गया है । जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के इस प्रकार के आदेश पारित करने के बाद जिले में संगठन सक्रिय होकर इस फरमान के विरोध में जिला प्रशासन के सामने दिखाई दे रहा है वहीं इस आदेश के बाद शिक्षक, प्राचार्यों एवं कर्मचारी संघों के द्वारा भी इस आदेश का कड़ा विरोध किया जा रहा है।

बता दें कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा 8 प्राचार्यों को निलंबित करने और 14 प्राचार्यों के इंक्रीमेंट को रोकने हेतु जारी आदेश एवं खबरों के बाद हड़कंप मच गया है। इस आदेश के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन के पदाधिकारियों सहित आदेश से प्रभावित प्राचार्यों द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा और इस इस अव्यावहारिक आदेश को निरस्त करने की मांग की है। आदेश के निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
जानकारों एवं विश्लेषकों का कहना है कि किसी भी स्कूल के प्राचार्य पर निलंबन एवं इंक्रीमेंट रोकने जैसी कार्यवाही करने का अधिकार जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के पास नहीं होता है। बालोद जिले में ऐसा आदेश पारित होने के बाद अब बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा और शिक्षा विभाग के निर्देशों की जमकर चर्चा हो रही है।
बालोद जिला कलेक्टर द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बालोद जिला के प्राचार्यों को एकतरफा निलंबन एवं कई प्राचार्यों की रोकी गई वेतन वृद्धि की नियम विरुद्ध कार्यवाही के विरोध में पूरी एक जुटता के साथ बालोद जिला के समस्त प्राचार्यों की बैठक छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में कल 12 मई 2026( मंगलवार) को सुबह 11:30 बजे साहू सदन बालोद में आयोजित की गई है। जिसमें जिले के सभी प्राचार्यों को बुलाया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
