
सिवनी में नवीन जिला न्यायालय भवन का
भूमिपूजन एवं शिलालेख कार्यक्रम 23 दिसंबर को
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश श्री नरेश कुमार चंद्रवशी करेंगे भूमिपूजन एवं शिलालेख का वर्चुअली अनावरण
बालोद, 21 दिसम्बर 2024
जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम सिवनी में नवीन जिला न्यायालय भवन के भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण का वर्चुअली कार्यक्रम 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री रमेश सिन्हा एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश जस्टिस श्री नरेश कुमार चंद्रवशी की वर्चुअली उपस्थिति में 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904