Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा पहुंचे सांसद भोजराज नाग, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास भी पहुंचे….

डौंडीलोहारा पहुंचे सांसद भोजराज नाग, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल:-

डौंडीलोहारा. रविवार को पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत क्षेत्रिय सांसद भोजराज नाग डौंडीलोहारा पहुंचे। पुराना बस स्टैंड में जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला व नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। सांसद ने सर्वप्रथम नगर के पुराना बस स्टैंड में स्थित प्राचीन मा काली मन्दिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद गायत्री परिवार के जारी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

संबलपुर रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की ली बैठक:-
इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, देवेंद्र जायसवाल,मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, विवेक वैष्णव, सुरेश देशमुख,रवि जैन, इकबाल अरोरा,पोषण बनपेला,दिनेश्वर बघेल,हेमलाल देहला,दुष्यंत गिरी,धीरेन्द्र टांक, दीपक थवानी,सुभद्रा टाण्डेकर, लता गुप्ता, दसोदा भुआर्य , नेहा उपाध्याय, पूर्णिमा चक्रधारी,जयलाल मालेकर, डोमेन्द्र देशमुख, जीवराखन कौमार्य,दिलीप बाफना, पदम संचेती,मोहन निषाद, आरती संचेती, रीना कोटेन,चंचल टेमरे, सरस्वती बाई,राहुल सांखला ,भूषण साहू, दिलीप कोसमा,नीलकमल साहू,सूर्यकांत कौशिक,प्रिंस शर्मा, डेविड साहू, हेमंत कुमार,निरंजन पटौदी,पूनम जैन,सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

शोक संतृप्त जनपद सदस्य के घर पहुंच की मुलाक़ात:-
हॉल में में जनपद सदस्य शकुन देवप्रसाद साहू के बड़े पुत्र के निधन पर सांसद ने शोक संतृप्त परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाक़ात की।

मंडल अध्यक्ष के घर भी पहुंचे सांसद:- सांसद भोजराज
मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के घर भी पहुंचे। एक महिला को डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर ख़ुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया तथा पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *