Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चेमन देशमुख नए भाजपा जिलाध्यक्ष,शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बधाई देने उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

बालोद :- आज छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश के कुछ जिलों में नए जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जिसमें बालोद जिला से अभाविप छात्र संगठन से राजनीतिक शुरुआत करने वाले सुरेगांव निवासी चेमन देशमुख का नाम शामिल है। बालोद जिला में चेमन देशमुख सहकारिता के क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम है। भारतीय जनता पार्टी में मण्डल उपाध्यक्ष से लेकर जिला भाजपा महामंत्री के दायित्त्वों का बखूभी निर्वहन किया हैं वही भिलाई जिला संगठन में भी संगठन के आदेश पर संगठन को मजबूती करने का दायित्त्व भी इनको पूर्व में मिला था ।

आज नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देने डौंडीलोहारा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में पार्टीजन पहुँचे जिनमे प्रमुख रूप से बलराम गुप्ता,महावीर तातेड़,जयलाल मालेकर,जसराज शर्मा,धर्मेंद्र निषाद,सुरेश देवांगन,हरीश बर्मन,ढाल साहू हीरेन्द्र गायकवाड़,हलधर देशमुख,पुनम जैन,उत्तरा घरेन्द्र,रूपेश सिन्हा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

किसान परिवार से जुड़े चेमन देशमुख को आमजन बड़े स्नेह से दाऊ जी संबोधन करते है। बहुत ही मेहनती सरल सहज स्वभाव के चेमन देशमुख लम्बे समय से बालोद जिला की राजनीतिक में सभी के साथ मिलकर काम कर रहे है। जिनको आज पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आज बालोद जिला भाजपा संगठन की कमान सौप दिया है। आज पहली बार पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में जिले भर से पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय में नजर आए और नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही खुशी व्यक्त करते हुए खूब फटाखे फोड़े गए

कार्यकर्ताओं में खुशी का अंदाजा इसी बात से लग रहा था कि लोग चेमन देशमुख के साथ फोटो लेने की जबरदस्त कोशिश कर रहे थे,हाथोबमे पुष्पमाला व गुलदस्ता लिए लोग स्वागत के लिए लगातार पार्टी कार्यालय पहुचते रहे और यह क्रम देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रो में भी चलते रहा,बालोद शहर के अंदर स्वागत के बाद झलमला में माँ गंगा मैया मन्दिर में पहुंचकर नए जिला अध्यक्ष ने पूजा अर्चना की। जिसमे पवन साहू,यसवंत जैन,राकेश यादव,प्रीतम साहू,अभिषेक शुक्ला,वीरेंद्र साहू,सौरव लुनिया प्रमोद जैन,नरेश यदु,नरेश साहू,अमित चोपड़ा,कमलेश सोनी,हरीश कतझरे,सहित अन्य संगठन के लोग साथ रहे।

देर शाम गृहग्राम पहुंचे चेमन देशमुख का भव्य स्वागत ग्रामीणों के द्वारा किया गया व खुशी मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *