Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक संपन्न,महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए

  • विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक संपन्न
  • कई अहम मुद्दों को लेकर लिए गए फैसले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज चार जून को आयोजित की गई। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक दोपहर 12 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की गई थी। इस बैठक में साय सरकार प्रदेश के जनता और किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *