Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने ब्रम्हलीन श्रीराम जानकीदास को श्रद्धांजलि दी

मंत्री विजय शर्मा ने निर्माणधीन माँ कौशल्या माता धाम का संतश्री के साथ अवलोकन किया

डौंडी लोहारा— प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एंव जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने अपने प्रवास के दौरान डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बड़ेजुंगेरा स्थित माँ कौशिल्या धाम (श्री जामड़ीपाट पाटेश्वर आश्रम ) आकर सदगुरु ब्रम्हलीन श्रीराम जानकीदास महाराज के समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कीया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख भी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के श्री पाटेश्वर आश्रम
आगमन पर संस्थान के मीडिया प्रभारी जयेश ठाकुर ,गौतम सिन्हा, प्रिंस शर्मा सहित सभी अनुयाइयों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवम अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आश्रम आगमन उपरांत परिसर के मंदिरों में पूजा अर्चना किया तथा वर्ष 1975 से लगातार प्रज्जवलित धूनी का भी दर्शन किया । प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आश्रम परिसर में पूजा-अर्चना एवम परिसर के निचले हिस्से में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान शंकर एवम शिवलिंग का पूजन भी किया इसके उपरांत आश्रम के संचालक संतश्री श्री रामबालक दास महात्यागी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संतश्री ने प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का शाल और रुद्राक्ष माला से अभिनंदन किया।
संतश्री के कक्ष में प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ,पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल तथा डीएफओ अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संतश्री रामबालक दास महात्यागी से विश्व की पहली निर्माणाधीन माँ कौशिल्या मंदिर के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया । संतश्री ने प्रभारी मंत्री को बताया कि विश्व की पहली निर्माणाधीन माँ कौशिल्या माता मंदिर को वर्ष 2026 में ही पूर्ण कर वर्ष 2026 में ही माँ कौशिल्या माता सहित अन्य सभी देवी-देवताओं के मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा किया जाना प्रस्तावित है।


प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने श्री पाटेश्वर आश्रम में चल रही सभी गतिविधियों का विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर संतश्री को आश्वस्त किया कि हम सभी मिलजुलकर प्रयास करेंगे की माँ कौशिल्या माता का धाम की सभी गतिविधियां समय सीमा में पूर्ण कर ली जाए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र के अनेक ग्रामों से आये जनप्रतिनिधियों सहित उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी मांग पत्रों में आवश्यकतानुसार उपस्थित अधिकारियों को निर्देश भी दिया और ग्रामीणों की मांगो एवं समस्याओं को निराकृत करने का आश्वासन भी दिया।
संतश्री रामबालक दास महात्यागी ने इस दौरान
प्रभारी मंत्री विजय शर्मा को निर्माणाधीन माँ कौशिल्या माता धाम परिसर का भ्रमण कराया तथा माँ कौशिल्या माता धाम से संवंधित सभी गतिविधियों की जानकारी विस्तारपूर्वक दिया है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख , संस्थान के मीडया प्रभारी जयेश ठाकुर , विहिप जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता , विहिप जिला मंत्री पोषण बनपेला ,गौतम सिन्हा , जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, भाजपा नेता अरुण उपाध्याय ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चुन्नी मानकर ,भाजपा नेता दारा सिंह ,जनपद सदस्य डोमेन्द्र राजपूत, भाजयुमो अध्यक्ष दल्ली राजहरा संजीव सिंह, भाजपा नेता सौरभ जैन , मंडल अध्यक्ष रेंगाडबरी उत्तरा घनेन्द्र , भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, मंडल महामंत्री पूनम जैन, तोमन टेकाम ,नीलकमल पटेल सहित क्षेत्र के अनेकों जनपद सदस्यगण , सरपंचगण के अलावा अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *