google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भावना बोहरा को जन्मदिन की बधाई देने गृहग्राम पहुंचे भाजपा नेता जयेश ठाकुर,शाल श्रीफल से किया सम्मानित

डौंडी लोहारा– स्थानीय भाजपा नेताओं ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा से उनके गृहग्राम रणवीरपूर में सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है। भाजपा नेता एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश किराड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ,प्रवीण कुमार तथा भाजयुमो नेता देवेन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोगो ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर उनका शाल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा जन्मदिवस की शुभकामनाओं संबंधी तैल चित्र भेँट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा को छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक नियुक्त किये जाने के लिए एवम सावन माह में पंडरिया क्षेत्र के काँवरिया शिवभक्तों के साथ 155 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर मध्यप्रदेश के अमरकंटक मंदिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भी उन्हें बधाई देते हुए इस धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य के लिए उनके हौसले की तारीफ की है साथ ही पंडरिया तथा आसपास के क्षेत्र में उनके द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करने तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे सामाजिक कार्यो के कारण क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें एम्बुलेंस वाली दीदी नामकरण किये जाने पर बधाई देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यो के लिए भी उनकी सराहना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *