
डौंडीलोहारा- पूर्ववर्ती दुर्ग जिले वर्तमान बालोद , बेमेतरा, दुर्ग जिला अंतर्गत 1990 से 2003 तक जिला साक्षरता समिति दुर्ग संचालित साक्षरता अभियान/उत्तर साक्षरता , सतत् शिक्षा कार्यक्रम के साथ साथ संचालित परिवार परामर्श केंद्र में सहभागी होकर दिये गये उत्कृष्ट व अनुकरणीय योगदान के लिये डाॅ. अंजना श्रीवास्तव को साक्षरता मित्र मंच द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम जैन भवन , सेक्टर 6 , भिलाई में कीर्तिशेष स्व. कामता प्रसाद साहू सम्मान प्रदान किया गया । स्व. कामता प्रसाद साहू के परिवार से उनके पुत्र शिवेन्द्र बहादुर साहू कार्यक्रम में उपस्थित रह कर इस गौरवमयी पल के हिस्सा बनें । उन्होने बताया कि 1990 के दशक में पूर्ववर्ती दुर्ग (अब दुर्ग, बालोद व बेमेतरा) ज़िले में साक्षरता अभियान का संचालन सफलतापूर्वक किया गया था l जिला साक्षरता समिति के द्वारा संचालित इस अभियान के साथ साथ विशेष स्वास्थ्य, वॉटर शेड प्रबंधन, मितानीन, जनशाला जनकल्याण की परियोजनाओं/कार्यक्रमों को जोड़कर व्यापक जनभागीदारी जन-जीवन की बेहतरी के प्रयास किए गए थे l उक्त कार्यक्रम में पिताजी स्व. कामता प्रसाद साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा । जिनके सम्मान में साक्षरता मित्र मंच द्वारा साक्षरता मित्र सम्मान व कीर्तिशेष स्व. कामता प्रसाद साहू सम्मान का आयोजन किया गया । उक्त पुरस्कार पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, पद्मश्री शमशाद बेगम, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा व स्व. कामता प्रसाद साहू के पुत्र शिवेन्द्र बहादुर साहू द्वारा प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन व मार्गदर्शन डी.एन.शर्मा अध्यक्ष साक्षरता मित्र मंच द्वारा किया गया। इस गौरवशाली आयोजन के लिये स्व. कामता प्रसाद साहू के परिजनों पत्नी खिलेश्वरी साहू, पुत्रवधु निशा साहू, पुत्र शिवेन्द्र बहादुर साहू, हेमांगी साहू, ओम साहू ने साक्षरता मित्र मंच का आभार व्यक्त किया। साथ ही इस सराहनीय पहल हेतु छग पेंशनर्स समाज डौंडीलोहारा , छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ डौंडीलोहारा , छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन डौंडीलोहारा , शिक्षक फेडरेशन डौंडीलोहारा , नवीन शिक्षक संघ डौंडीलोहारा, तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा , रेड क्रास सोसायटी , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी , संकुल केंद्र बड़गांव , सरस्वती शिशु मंदिर डौंडीलोहारा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुये परिवार को बधाई दी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904