google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सपोर्ट पर्सन हेतु रूची की अभिव्यक्ति 18 मार्च तक



बालोद, 06 मार्च 2026
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईड लाईन के क्रियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट किया जाना है। जिसके अंतर्गत इच्छुक अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति, संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं संस्था 18 मार्च 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद के कक्ष क्रमांक 79 में पंजीकृत डाक, स्पीडपोस्ट, कोरियर के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रूचि की अभिव्यक्ति हेतु पत्र का प्रारूप, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *