
आज प्रदेश के बलरामपुर में फिर एक बार अफीम की खेती करने के खुलासा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया x पर लिखा है कि
गृहमंत्री विजय शर्मा इस्तीफ़ा दें!!
बलरामपुर में जहां अफ़ीम पकड़ी गई है, उस गांव के सरपंच को सुनिए.
सरपंच का कहना है कि यहाँ अफ़ीम की खेती होने की सूचना उसने जनवरी में ही पुलिस को दी थी. लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.
देश और प्रदेश देख रहा है जिस तरीके से दुर्ग में भाजपा नेता द्वारा की जा रही अफ़ीम की खेती के बाद भी उसे मुख्य आरोपी नहीं बनाया गया, जिस तरीके से बलरामपुर में पुलिस को सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.
इससे स्पष्ट है कि सूखे नशे का यह नेटवर्क सरकार के संरक्षण में चल रहा है. अगर सरकार के मुखिया को जरा भी नैतिकता का अहसास तो तुरंत ऐसे गृहमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए.
वर्ना ‘सुशासन’ की आड़ में छिपकर खेला जा रहा सूखे नशे का यह व्यापारिक खेल स्पष्ट करता है कि पूरी सरकार और भाजपा हीई इस कारोबार की “पार्टनर इन क्राइम है।
वही कांग्रेस ने कहा हे कि भाजपा सरकार में अफीम कारोबार की परतें एक के बाद एक खुलती ही जा रही हैं।
सरकार जवाब दे -प्रदेश में और कहाँ कहाँ अफीम की खेती हो रही है ?

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904