google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रान्ताध्यक्ष मूलचंद शर्मा हुए सम्मानित

बालोद – छ.ग. वन कर्मचारी संघ रायपुर की प्रान्तीय बैठक पंडरी रेंजर एसोसिएशन हॉल में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्रा, पूर्व संरक्षक एच.बी. शास्त्री एवं पूर्व प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा, प्रांतीय सचिव सामंत राय, कार्यवाहक अध्यक्ष अखण्ड तिवारी, मुकेश दुबे, श्री सिन्दे सहित प्रदेश के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

प्रान्तीय बैठक में पूर्व प्रांताध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा के कार्य काल में हुए संगठन को हुई उपलब्धियों जैसे कि – वनरक्षकों का वेतनमान 2003 से 2750-3000, वनरक्षक एवं वनपाल का पद नाम परिवर्तन गणवेश में आधारभूत कैप परिवर्तन तथा वर्तमान मे छ.ग. शासन द्वारा बजट में सेटअप में सृजन करते हुए 1000 पदो की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों का श्रेय पूर्व प्रांताध्यक्ष व पूर्व पदाधिकारियों को देते हुए एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रांताध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा के कार्यकाल को याद करते हुए उनका वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजीत दुबे द्वारा प्रांतीय सभा में श्रीफल साल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया एवं संघ के प्रति किये गये कार्यों के उपलब्धियों हेतु अभार व्यक्त किया गया। जिसका प्रांतीय समा द्वारा करतल ध्वनि द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *