google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पटपर झांकी की भव्य प्रस्तुति: भक्ति और कला के संगम से मंत्रमुग्ध हुए हजारों श्रद्धालु,भव्य जस झांकी देखने उमड़ पड़ा जनसैलाब

बड़गांव में पटपर झांकी की भव्य प्रस्तुति: भक्ति और कला के संगम से मंत्रमुग्ध हुए हजारों श्रद्धालु

बड़गांव में पटपर की भव्य जस झांकी देखने उमड़ पड़ा जनसैलाब

विदित हो कि समीपस्थ ग्राम बड़गांव के श्री सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमानजी मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि में प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भक्तिमय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, इसी क्रम में 23 मार्च को दाई के दुलरवा ग्राम पटपर (डोंगरगढ़) के जस झांकी की भव्य प्रस्तुति हुई।
‘पटपर झांकी’ की सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पारंपरिक संगीत, सजीव अभिनय और आधुनिक तकनीक के अनूठे मेल से सजी इस झांकी को देखने के लिए बड़गांव में आसपास के पूरे क्षेत्र से जनसैलाब उमड़ पड़ा।
प्रस्तुति के मुख्य आकर्षण
झांकी में पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक विरासतों को अत्यंत जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया।
सजीव चित्रण: संचालक युगल किशोर साहू ने बताया कि कलाकारों ने अपने सधे हुए अभिनय से पौराणिक पात्रों को जीवंत कर दिया। विशेषकर भगवान के स्वरूपों की झांकी देख भक्त भाव-विभोर हो गए।
और इस झांकी में काली माता के स्वरूप के आकर्षण में सभी रच बस गए। प्रस्तुति के दौरान भक्तिमय भजनों और नृत्य ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। साथ ही महाभारत के प्रसंग द्रौपदी चीरहरण की जीवंत प्रस्तुति दी।
श्रद्धालुओं का उत्साह
झांकी के दर्शनलाभ के लिए सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की भव्यता को बढ़ाने के लिए विशेष तैयारी के साथ सुप्रसिद्ध भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । सभी श्रद्धालुजनो ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
सुरक्षा और व्यवस्था
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन और ग्राम एवं समिति के स्वयंसेवकों ने पुख्ता इंतजाम किए थे। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों के लिए खिचड़ी प्रसाद, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा, पार्किंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की।
आयोजको का कथन:
समिति के कोषाध्यक्ष नेमसिंह साहू ने बताया कि “पटपर झांकी केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और आस्था का प्रतिबिंब है। इस वर्ष की भव्य सफलता हमारे समिति के समस्त सदस्यों और ग्रामवासी बड़गांव के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों की सहयोग,मेहनत और श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास का परिणाम है।”
पटपर की जस झांकी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया है। विशेष रूप से “श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार, पटपर” द्वारा दी गई सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण प्रस्तुति की सभी जनमानस के बीच चर्चा का विषय रहा ।
शानदार प्रस्तुति: पटपर की झांकी टीम ने बड़गांव में माता रानी के जस गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी है।
कलाकारों का उत्साह: झांकी के कलाकारों ने बताया कि मंच पर प्रदर्शन के दौरान वे भक्ति में पूरी तरह डूब जाते हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल: बड़गांव में प्रस्तुत हुए पटपर की इन झांकियों के वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों बार देखे जा रहे हैं।
भक्ति और संस्कृति का संगम: समिति के सदस्यों ने बताया कि इन प्रस्तुतियों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी जस गीतों के साथ-साथ शानदार वेशभूषा और नृत्य का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है।
आभार
इस आयोजन के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर समिति के पदाधिकारियों, सुरेश बढ़ई ( सरपंच), डोमेंद्र राजपूत (जनपद सदस्य), बेदलाल पटेल, आशीष दुबे,बिसुन मराठे, इगनाथ पटेल, रेखलाल भोसले, अशोक टंडन, योगेंद्र तिवारी, अशोक पटेल, संत सहारे, मुकेश देशमुख, लोमन सेन, गिरधर यदु, रतन भोंसले, एवं समस्त सदस्यों ने सभी जनता जर्नादन,श्रद्धालुजनों को धन्यवाद प्रेषित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *