
रायपुर – चर्चित जग्गी हत्याकांड केस सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केस दोबारा खुल गया है। इस मामले में 1 अप्रैल को फाइनल हियरिंग होगी। कोर्ट ने अमित जोगी, सतीश जग्गी और CBI को अपना पक्ष रखने की अनुमति दे दी है। बता दें कि वर्ष 2003 में NCP नेता राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अमित जोगी का नाम सामने आया था।
अमित जोगी ने X पर लिखा- प्रिय मित्रों और शुभचिंतकों, अभी जानकारी मिली है कि माननीय हाईकोर्ट 1 अप्रैल को उस मामले में सुनवाई करेगा, जिसमें मुझे दो दशक पहले ही बरी किया जा चुका है। मैं पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ यह कहना चाहता हूँ कि ईश्वर की कृपा अब तक मेरे साथ रही है, और आगे भी रहेगी। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है – सत्य की जीत निश्चित है। जीवन ने मुझे यही सिखाया है कि आस्था और धैर्य रखने वाले कभी कमजोर नहीं पड़ते, वे हर परीक्षा से और मजबूत होकर निकलते हैं। आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद हमेशा मेरी सबसे बड़ी शक्ति रहा है। बस इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा हूँ। सादर धन्यवाद

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904