

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव की सादगी जीवन शैली व जनता से जुड़ाव का एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब मंत्री जी अपने पारिवारिक कार्य से निवृत होने के बाद वापसी में अपने निज निवास स्थान के लिए मार्ग में चलने वाली एक यात्री बस में सवारी कर दुर्ग पहुंचे। मंत्री गजेन्द्र यादव जब विधायक नहीं बने थे तब भी उनका व्यवहार व रहन सहन बेहद सादगी व जनप्रिय नेता के रूप में रहा है। वही बड़े ओहदे पर आने के बाद भी उनका स्वभाव नहीं बदला लोग सत्ता व पावर पाकर जीवन में काफी कुछ बदल देते हैं। लेकिन मंत्री गजेन्द्र यादव में यह बदलाव देखने में नहीं आया।
मंत्री जी ने इस यात्रा को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए कहा कि आज पारिवारिक कार्य से पथरिया जाना हुआ। वापसी के दौरान बेमेतरा से दुर्ग तक अनमोल ट्रेवल्स की सवारी बस में यात्रा करने का अवसर मिला। इस दौरान ग्रामीण अंचलों से जुड़े सहयात्रियों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद हुआ।
चर्चा के दौरान विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, शिक्षण व्यवस्था की चुनौतियों तथा गुणवत्ता सुधार के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। यह संवाद निश्चित रूप से शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
