
गजेन्द्र यादव मंत्री ने कहा दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक सहायता कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

यह मामला है :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक 4 साल का मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग तेजी से फैल गई और सिलेंडर फटने से पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर ही थे और बाहर नहीं निकल पाए। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

घटनास्थल पर इस दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी, विधायक श्री रिकेश सेन, श्री डोमनलाल कोरसेवाड़ा, श्री ईश्वर साहू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, दुर्ग कलेक्टर समेत जिला प्रशासन की टीम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपथित रहे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
