मेढ़की धान खरीदी केंद्र में कुछ किसानों के द्वारा धान तौलाई के समय 250 से 300 ग्राम धान प्रति बोरा ज्यादा लेने की बात कही गई थी
बालोद cg24 आजतक न्यूज
तहसीलदार श्रीमती रश्मि वर्मा ने बताया कि कतिपय शिकायत पर कल धान खरीदी केन्द्र मेढ़की पहुॅचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कल धान खरीदी केन्द्र मेढ़की में 26 किसानों का धान खरीदी का टोकन काटा गया है, जिसके विरूद्ध 26 किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया है। वहाॅ उपस्थित किसानों, नायब तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक के समक्ष धान के बोरों की तौल की गई। बोरों की तौल सही पाई गई। अतः कथित शिकायत निराधार है ।एवं सभी किसान उक्त तौल से संतुष्ट हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904